राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदीनेजाद ने कहा है कि इस्लामी क्रांति की राह पूरी ताकत के साथ जारी रखेंगे।ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने आज आयतुल्लाह बहिश्ती और उनके अन्य 72 साथियों की शहादत दिवस और न्यायपालिका दिवस के अवसर पर कैबिनेट की बैठक में कहा कि इस्लामी क्रांति के समर्थकों की एक बहुल संख्या की शहादत के बावजूद ईरान की इस्लामी क्रांति पूरी ताकत के साथ अपनी राह पर चल रही है।डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने इस बात पर बल के साथ कि ईरान के प्रशासनिक मामलों में आज हमें शहीद आयतुल्लाह बहिश्ती जैसे व्यक्ति की बहुत जरूरत है कहा कि शत्रुओं ने आयतुल्लाह बहिश्ती को लेकर पूरी पहचान के बाद उनकी हत्या की योजना तैयार की थी।उन्होंने इसी प्रकार ईरान के संविधान को उत्तम, मानवीय और क्रांतिकारी बताया। समाचार समाप्त........166
26 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 325281
राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदीनेजाद ने कहा है कि इस्लामी क्रांति की राह पूरी ताकत के साथ जारी रखेंगे